News Breaking
Live
wb_sunny

BREAKING NWES

Stand-up Comedy की दुनियां में "काम वाली बाई" ने मचाई धूम

Stand-up Comedy की दुनियां में "काम वाली बाई" ने मचाई धूम

Stand-up Comedy की दुनियां में "काम वाली बाई" ने मचाई धूम

Standup Comedy से आज हम सभी भलीभांति परिचित हैं और दिन प्रति दिन इसके प्रति लोगों का झुकाव बढ़ता ही जा रहा है। भारत के प्रायः सभी छोटे बड़े शहरों में Stand-up Comedy तेजी से लोकप्रियता हासिल करती जा रही है। आज देश में अनगिनत क्लब खुल चुके हैं जहाँ विभिन्न पेशे वाले लोग भी अपने छुपे हुए हुनर को सामने लाकर लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं।




इन्हीं लोगों में ऐसी ही एक Stand-up Comedian हैं मुंबई की दीपिका म्हात्रे जिन्होंने अपने हुनर से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है। ये अपने शहर में "कॉमेडी वाली बाई" के नाम से परिचित हैं। ये पेशे से एक Maid थीं जो अपने बीमार पति और तीन बेटियों को लेकर किसी तरह अपना जीवन यापन किया करतीं। लेकिन बचपन से ही इनमें एक हास्य कलाकार भी छुपा हुआ था इसलिए धीरे-धीरे ये भी कॉमेडी की दुनियां में उतर आईं और अपने हुनर से लोगों की उन विचारधाराओं को चुनौती दे रही हैं जो घरों में काम करने वाली औरतों के प्रति होती है।

एक House Maid से कॉमेडी की दुनियाँ में इनका प्रवेश इतना आसान भी नहीं था। ये हर दिन सुबह 4 बजे ही घर से निकल पड़ती हैं और लोकल ट्रेनों में Imitation Jewellery बेचती हुयी सुबह 7 बजे से शाम 2 बजे तक मलाड इलाके में लोगों के घरों में खाना बनाने का काम करती थीं। इसके बाद घर लौटकर अपने बीमार पति और बेटियों के देख रेख भी करतीं और फिर रात को ही अपने अगले दिन की शुरुआत की तैयारियां कर लेतीं।

जिस अपार्टमेंट में दीपिका काम करती थीं, वहीँ एक महिला थीं संगीता व्यास जिन्होंने इनके कॉमेडी के हुनर को पहचाना। संगीता ने एक बार Maids और ड्राइवरों के लिए Talent Show रखा जिसमें दीपिका को अपने हुनर को दिखाने का सुनहरा अवसर मिला। दीपिका के इस प्रदर्शन को प्रसिद्द Stand-up Comedian आदिति मित्तल ने भी देखा जिन्होंने इन्हें एक बड़े स्टेज पर इसे पेश करने के लिए प्रोत्साहित किया। बस फिर क्या था, एक गुमनाम सी "काम वाली बाई" रातोंरात Stand-up Comedian में बदल गयी।

Stand-up Comedy के छुपे हुए हुनर ने फिलहाल दीपिका को काफी राहत दी है जिसके चलते ये Maid का काम छोड़, कॉमेडी में ही अधिक ध्यान लगा रही हैं। Stand-up Comedy में हालाँकि अधिकतर अच्छे-खासे पेशेवर लोगों को मौका मिलता है लेकिन दीपिका ने उन सभी भ्रांतियों को दूर कर दिया है। इनके आगे उम्र भी केवल एक अंक बन कर ही रह गया है। दीपिका अपने शोज़ के जरिये समाज में घरेलू कर्मचारियों के प्रति हो रहे दुरव्यवहारों से लोगों को जागरूक करती हैं ताकि वे अपनी सोच को बदलें, उन्हें भी समाज में एक उचित दर्जा दें।

BadaBusiness Salutes Ms. Deepika Mhatre

Tags

Newsletter Signup

Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque.

close